फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru BJP Mandal will honor a senior worker in every meeting

Rampur Bushahar News: हर बैठक में एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित करेगा भाजपा मंडल रोहड़ू

Thu, 03 Apr 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहड़ू की बैठक रोहड़ू में अध्यक्ष विजय मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा नेता शशिबाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान 1977 में जनता पार्टी के पहले अध्यक्ष रहे महेंद्र मेहता और उसके सहयोगी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। भाजपा मंडल रोहड़ू ने निर्णय लिया है कि हर महीने की दो तारीख की बैठक में पार्टी एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित करेगी। बैठक में छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही 7, 8 अैर 9 अप्रैल को रोहड़ू विधानसभा के भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन करने और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शशिबाला ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में रोहड़ू में संगठन को खड़ा करने के लिए महेंद्र मेहता का विशेष योगदान रहा है। इस दौरान उन्होंने पूर्व में भाजपा के पदाधिकारी रहे स्व. प्रताप मुखिया, जितेंद्र सूद , स्व. बली राम दत्ता, स्व. राजकुमार मल्होत्रा, स्व. बहादुर सिंह नेगी, पूर्व विधायक खुशीराम बालणाहटा और स्व. प्रकाश बादल व अन्य लोगों के संगठन के दिए योगदान को याद किया। भाजपा मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष विजय मेहता ने कहा कि रोहड़ू में दो तारीख मासिक बैठक की रीत संगठन की स्थापना से ही शुरू हो गई थी। उस समय रोहड़ू में पांच लोगों के साथ खड़ा हुआ संगठन आज हजारों सक्रिय कार्यकर्ताओं का संगठन बन गया है। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश कोमटू, रामसरण पूंटा, कुशाल नेगी, सुरेश कोमटू ,शेर सिंह मेहता, नारायण ओमटा, केयर सिंह कायथ, रमेश जांगटा, भगवान सिंह, पिंकू डंडा, सरदार सिंह व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed