फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rohit thakur, rampur news

Rampur Bushahar News: जेएमडी स्पार्टन गंगा नगर की टीम रही विजेता

Sat, 15 Jun 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 15 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
rohit thakur, rampur news
शील में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व सीपीएस मोहन लाल ब्राक
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रोहडू विधानसभा क्षेत्र के शील में 48 वीं बुशैहर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। टूर्नामेंट में 64 टीमों ने भाग लिया। फाईनल मुकाबले में जेएमडी स्पार्टन गंगा नगर टीम विजेता रही तथा खन्ना 11 उप-विजेता रही। सके पश्चात शिक्षा मंत्री ने उपस्थित जनता से संवाद करते हुए बताया कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जोकि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में खेलों के अतिरिक्त भी प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के कर्मचारियों को दी जाने वाली ओपीएस की सुविधा हो या प्रदेश की महिलाओं को प्रदान की जाने वाली इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए 23 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। रोहित ठाकुर ने यह भी बताया है प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष आयी आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज जारी किया है। किसानों एवं बागवानों को एमआईएस की 153 करोड़ की राशि का भुगतान भी किया है।

इससे पूर्व रोहित ठाकुर ने खड़ापत्थर में विभिन्न पंचायतों के शिष्टमण्डलों से भेंट की। रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शील का निरीक्षण भी किया तथा शिक्षकों को बच्चों को बेहतरीन शिक्षा सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने को कहा। रोहित ठाकुर ने सामुदायिक केंद्र शील के लिए 10 लाख रुपये भी दिए। कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव एवं रोहडू विधान सभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राकटा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा रोहडू कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, स्थानीय पंचायत प्रधान ईश्वर सिंह, नवयुवक मण्डल शील के सभी पदाधिकारी, डीएसपी रोहडू, सभी विभागों के अधिकारी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सदस्य निरंजन चौहान और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed