फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohdu fair market will be set up at Indira Gandhi Sports Stadium

Rampur Bushahar News: इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में सजेगा राेहड़ू मेले का बाजार

Sun, 12 Apr 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम से बाहर मेले की दुकानें, रेहड़ी-फड़ी और झूले लगाने पर प्रतिबंध
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का बाजार इस बार भी इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में सजाया जा रहा है। 19 से 23 अप्रैल तक मेले का आयोजन होगा। इस दौरान समस्त बाजार और दुकानें खेल स्टेडियम समाला में लगेंगी। राेहड़ू बाजार के क्षेत्र में कहीं भी किसी भी स्थान पर मेले की दुकानें, रेहड़ी-फड़ी और झूले लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। मेले में दुकान लगाने के इच्छुक कारोबारियों को प्लॉट लेने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य रखा गया है। पंजीकरण केवल उन दुकानदारों के लिए उपलब्ध है, जो स्वयं दुकान स्थापित करेंगे। किसी भी बिचौलिये को दुकान आवंटित नहीं की जाएगी। दुकानों का आवंटन रोहड़ू मेला समिति की ओर से सीधे किया जाएगा। सभी आवेदकों को पंजीकरण फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। साथ ही निर्धारित पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा।


मेले की दुकानें बीते साल की तरह से इस बार भी समाला स्टेडियम में लगाईं जाएंगी। दुकानें लेने के लिए कारोबारियों को पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी लिए आवेदक एसडीएम कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। -- धर्मेश रामोत्रा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article