फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rogi Kalyan Samiti Nirmand, RKS meeting, Civil Hospital Nirmand, Kullu

निरमंड अस्पताल में मरीजों को करवाई जाएंगी बेहतर सुविधाएं मुहैया : मनमोहन

Tue, 02 Jul 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rogi Kalyan Samiti Nirmand, RKS meeting, Civil Hospital Nirmand, Kullu
निरमंड में रोगी कल्याण समिति सिविल की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह
आरकेएस की बैठक में 54,11,676 रुपये का वार्षिक बजट पारित
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों के टेस्टों के लिए फीस न बढ़ाने का लिया निर्णय


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। सिविल अस्पताल निरमंड में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आरकेएस की बैठक में समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रोगी कल्याण समिति निरमंड ने वर्ष 2024-25 के लिए 54,11,676 रुपये का वार्षिक बजट पारित किया। अध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई रोगी कल्याण समिति सिविल अस्पताल निरमंड की वार्षिक बैठक में रोगी कल्याण समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अस्पताल के विभिन्न विकास कार्यों के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए करीब 54,11,676 का बजट पारित किया गया, जिसमें से 50, 23,000 का संभावित व्यय किया जाना है। बैठक में वित्त वर्ष के दौरान रोगियों पर कोई भी अतिरिक्त बोझ न डालने का निर्णय लिया है। अस्पताल में मरीजों के विभिन्न टेस्टों के लिए कोई भी अतिरिक्त फीस न बढ़ाने का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान वर्ष 2023-24 के दौरान रोगियों के कल्याणनार्थ रोगी कल्याण समिति की ओर से किए गए विभिन्न कार्यों को पटल पर रखा गया।


इस मौके पर खंड चिकत्सा अधिकारी डॉ. संजय आनंद, खंड विकास अधिकारी निरमंड मृकना देवी, रोगी कल्याण समिति की सदस्य सचिव डॉ. यशोदा आनंद, तहसील कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्षा ममता रानी, जिला परिषद सदस्य पूर्ण ठाकुर, देवेंद्र नेगी और बिंद राम वर्मा के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article