फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Roads are being constructed in Jubbal-Kotkhai at a cost of Rs 40 crore

जुब्बल-कोटखाई में 40 करोड़ से हो रहा सड़कों का निर्माण : रोहित ठाकुर

Sat, 14 Jun 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू । हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में भौगोलिक परिस्थितियां दुर्गम हैं। इसके चलते सड़कों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। वर्तमान में जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र सड़कों के निर्माण में पूरे प्रदेश भर में अग्रणी है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पुजारली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई में 40 करोड़ रुपये से सड़कों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कोटी-सराईधार सड़क स्वीकृत की गई है। इसपर 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त, स्याओ कैंची से बदशाल पुल की डीपीआर विचाराधीन है। इस पर 14.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मेंदली से स्याओ कैंची सड़क का कार्य प्रगति पर है। इस पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत दो वर्षों के दौरान क्षेत्र में 3 सड़कें पास हुई हैं। इनमें टीलूधार से वाण मंदिर, पुजारली-4 से सीतलि और तमशाल से कंद्रो नाला शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed