फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road tarring uprooted before completion of work

Rampur Bushahar News: कार्य पूरा होने से पहले की उखड़ गई सड़क की टारिंग

Fri, 12 Apr 2024 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Road tarring uprooted before completion of work
छोल्तू पूनंग सडक़ की उखड़ी टारिंग, ग्रामीण परेशान। संवाद
छोल्तू-पूनंग सड़क पर सफर बना जानलेवा, करीब छह किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह उखड़ी टारिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में एक ओर कठिन भौगोलिक परिस्थितियां हैं, वहीं खस्ताहाल सड़कों पर सफर करना खतरनाक बना हुआ है। जिले की पूनंग पंचायत के ग्रामीण खस्ताहल सड़क पर आवाजाही करने को मजबूर हैं। आलम यह है कि सड़क का कार्य पूरा होने से पहले की सड़क की जगह-जगह टारिंग उखड़ गई है, जिस कारण ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। गौर हो कि जनजातीय जिले की पूनंग पंचायत के हजारों ग्रामीण करीब छह किलोमीटर छोल्तू-पूनंग सड़क से लाभान्वित होते हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2021 में सड़क को पक्का करने का काम शुरू किया गया था, लेकिन अब तक सड़क को पक्का करने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अब लोक निर्माण विभाग ने जिस ठेकेदार को कार्य दिया है, वह कार्य में लेटलतीफी बरत रहा है। इस कारण हजारों ग्रामीण आवाजाही करने में दिक्कतें झेल रहे हैं। तीन वर्ष में ही सड़क की जगह-जगह टारिंग उखड़ गई है। ऐसे में ग्रामीणों को जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों में जाने के लिए दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। खासकर सेरे, कानिचे और रूओ में सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।

कार्य जल्द पूरा करने की मांग
पंचायत प्रधान पूनंग पूर्णभक्ति नेगी, उप प्रधान विरेंद्र नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष सुदर्शना नेगी, शक्ति सिंह नेगी, मंजीत सिंह नेगी, शबनम नेगी, रूपा नेगी ने कहा कि सड़क को पक्का करने का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, जबकि सड़क कई स्थानों पर उखड़ गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की हालत सुधारने और कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

ठेकेदार की लेटलतीफी से लटका काम

लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन प्रमोद उप्रेति ने बताया कि पूनंग सड़क के कार्य में लगे निजी ठेकेदार की लेटलतीफी के चलते कार्य छीन लिया गया है। अब विभाग दोबारा से टेंडर लगाकर कार्य को पूरा करेगा। उन्होंने बताया कि जहां-जहां सड़क की हालत खराब हुई, उसे दुरुस्त किया जाएगा।

छोल्तू पूनंग सडक़ की उखड़ी टारिंग, ग्रामीण परेशान। संवाद

छोल्तू पूनंग सडक़ की उखड़ी टारिंग, ग्रामीण परेशान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article