{"_id":"6797725fee1c97f6310292ec","slug":"road-safety-lessons-taught-to-project-drivers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-128896-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुघर्टना होने पर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा इनाम : जसपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुघर्टना होने पर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा इनाम : जसपाल
विज्ञापन
परियोजना के चालकों को सड़क सुरक्षा का पढ़ाया पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लूहरी परियोजना में सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में कार्यकारी आरटीओ जसपाल नेगी ने परियोजना में कार्य कर रहे चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शराब पीकर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसलिए शराब पीकर गाड़ी कभी भी न चलाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। मोबाइल फोन चलाकर कभी गाड़ी न चलाएं। उन्होंने कहा कि अब दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर इनाम दिया जाएगा, न कि उसको दोषी ठहराया जाएगा। सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। इस दौरान कार्यकारी आरटीओ ने सभी चालकों और परिचालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलवाई।