फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road Safety Club organised Road Safety Conclave

Rampur Bushahar News: सीमा काॅलेज में छात्रों को सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक

Mon, 09 Mar 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
. रोड सेफ्टी क्लब ने किया गया रोड सेफ्टी कॉन्क्लेव का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में सोमवार को रोड सेफ्टी क्लब ने कॅरिअर गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेल के सहयोग से रोड सेफ्टी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया। इस मौके पर रोजगार मेला भी लगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में पुलिस विभाग से अतिरिक्त एसएचओ राकेश, अधिवक्ता त्रिलोक मेहता, एचसीएल से राज्य स्तर के विशेषज्ञ कनिक मंधोत्र और रोजगार मेले के क्लस्टर हेड अजय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा के महत्व पर विचार-विमर्श से हुई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक डॉ. रवि किरण शर्मा, अश्विनी कुमार शर्मा और भूपिंद्र सिंह उपस्थित रहे। कॅरिअर गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेल की ओर से डॉ. महिंद्र सिंह, प्रिंस मोहन, हपिंद्र, दिव्यांशी और शीटल ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए एनसीसी, एनएसएस, रोवर एवं रेंजर्स इकाइयों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सड़क सुरक्षा के राजदूत के रूप में सराहनीय कार्य किया। इसके अतिरिक्त पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed