फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road Safety Club Executive Committee Formed at Anni College

Rampur Bushahar News: लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज समन्वयक और रनिका ठाकुर चुनी अध्यक्ष

Tue, 04 Aug 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Road Safety Club Executive Committee Formed at Anni College
आनी कॉलेज में रोड सेफ्टी क्लब की नई कार्यकारिणी। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
महाविद्यालय आनी में रोड सेफ्टी क्लब की कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में रोड सेफ्टी क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सत्र 2026-27 के लिए रोड सेफ्टी क्लब की कार्यकारिणी में लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज को समन्वयक चुना गया। इनके अलावा रनिका ठाकुर को अध्यक्ष और सूरज कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही रॉनित वर्मा को सचिव, कशिश को सह सचिव, बंदना को कोषाध्यक्ष, गौरव शर्मा और गौरव ठाकुर को मीडिया प्रभारी चुना गया। रोड सेफ्टी के समन्वयक लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज ने बताया कि महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब बीते कई वर्षों से कार्यरत है। इसके अंतर्गत प्रति वर्ष अनेक प्रकार के कार्यक्रमों जैसे व्याख्यान, रैली के माध्यम से छात्रों, आम नागरिकों को रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article