फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road

नाबार्ड के तहत होगा देलठ-नागाधार सड़क का निर्माण

Wed, 22 Jul 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की ननखड़ी तहसील के हजारों लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने में अब आसानी होगी। देलठ से नागाधार सड़क का निर्माण नाबार्ड के तहत किया जाएगा। सड़क निर्माण होने से देलठ और करांगला पंचायत के हजारों ग्रामीणों सहित अन्य लोगों को तहसील मुख्यालय ननखड़ी पहुंचने के लिए 20 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

गौर हो कि ननखड़ी तहसील के देलठ से नागाधार 4.50 किलोमीटर सड़क मनरेगा के तहत निकाली गई थी। अब इस सड़क का निर्माण नाबार्ड के बजट के तहत किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के अधिशासी अभियंता बृजलाल ने बताया कि नाबार्ड के तहत अब इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण को लेकर बुधवार को सर्वे किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत करांगला और देलठ के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इस मौके पर ग्राम सुधार कमेटी अध्यक्ष देलठ इंद्र ठाकुर, केदार ठाकुर, यशपाल राठौर, जितेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed