{"_id":"5efcb73f8ebc3ea116794a5a","slug":"road-rampur-hp-news-sml337173077","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति बना दी सड़क, मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति बना दी सड़क, मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। चिड़गांव तहसील के तहत मांदली गांव के साथ एक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने से रोहडू-चिड़गांव मुख्य सड़क करीब आधा किलोमीटर तक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लोनिवि से इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। आरोप है कि सड़क सुंदा भौंडा पंचायत की ओर से वन भूमि पर बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की है।
जानकारी के मुताबिक सड़क बनाने का कार्य करीब एक सप्ताह से चल रहा है। इसका मलबा मुख्य सड़क पर गिर रहा है। मलबा गिरने की सूचना के बाद लोनिवि की ओर से पंचायत प्रधान को नोटिस दिया गया है लेकिन अभी तक सड़क से मलबे को नहीं हटाया गया है। उधर, क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कार्य वन भूमि पर बिना अनुमति के किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारी मामले में लीपापोती कर रहे हैं।
डीएफओ रोहडू सीबी चंदू तहशीलदार ने बताया कि उनको शिकायत मिली है। सूचना के बाद टीम को मौके पर निशानदेही के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सड़क की भूमि को ग्रामीणों की मलकीयत बता रहे है। निशानदेही कर रिपोर्ट के बाद इस पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लोनिवि के एसडीओ अनिल पथिक ने बताया कि लोनिवि की ओर से सड़क डैमेज होने पर पंचायत को नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा यदि मलबे से क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो विभाग की ओर से अगली कार्रवाई की जाएगी।