फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road problem, Nithar, Kullu, people troubled

Rampur Bushahar News: नित्थर में सड़क पर जलभराव की समस्या से लोगों को मिलेगी निजात

Wed, 10 Jul 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Road problem, Nithar, Kullu, people troubled
नित्थर बाजार में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कार्य लोनिवि के मजदूर। संवाद
बारिश के दौर में लंबे समय से समस्या झेल रहे थे स्कूली बच्चे और लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। जल्द ही नित्थर बाजार में सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। सड़क में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश के दौर में जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। इस कारण बाजार में लोगों और स्कूली बच्चों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब लोक निर्माण विभाग ने पानी की निकासी व्यवस्था के लिए कार्य शुरू कर दिया है और जल्द ही लोगों को बेहतर सफर का लाभ मिलेगा। लोगों की समस्याओं को देखते हुए अमर उजाला ने भी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। उसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और सड़क पर पानी की निकासी के लिए कार्य शुरू किया। बाजार की सड़क पर गटका भी डाला गया। वहीं, झल्ली गांव की सड़क भी तालाब बन गई थी। इस कारण ग्रामीणों को गुजरना मुश्किल हो गया था। इस सड़क को दुरुस्त कर दिया गया है। इसके अलावा नित्थर सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्डों को भी दुरुस्त करने की मांग क्षेत्र के लोगों ने उठाई है।


उधर, लोक निर्माण विभाग नित्थर के सहायक अभियंता कमल नंद का कहना है कि नित्थर सड़क के लिए टेंडर अवार्ड कर दिया है। ठेकेदार को कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed