{"_id":"6752e189109441e4b20d1954","slug":"road-problem-in-rampur-bushahr-shimla-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-126041-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वार्ड -3 के रास्ते की स्थिति, सावधानी हटी तो समझो दुर्घटना घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वार्ड -3 के रास्ते की स्थिति, सावधानी हटी तो समझो दुर्घटना घटी
विज्ञापन
रामपुर में क्या हादसे के बाद जागेगी नगर परिषद
शहर के वार्ड नंबर तीन में बने रास्ते में जान हथेली पर रखकर हो रहा सफर
आपदा के एक वर्ष बाद भी नप नहीं सुधार पाई रास्ते की हालत
रोजाना सैकड़ाें किसान, कॉलेज के विद्यार्थी और शहरवासी रोजाना करते हैं सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बीते साल प्राकृतिक आपदा के कारण रामपुर में भारी नुकसान हुआ था। नगर परिषद रामपुर के विभिन्न वार्डों में भूस्खलन होने से कई डंगे गिर गए थे। इससे नगर परिषद को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। हैरानी की बात है कि शहर के वार्ड-तीन का रास्ता आपदा के डेढ़ साल बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाया है। शहर की इकलौती सब्जी मंडी को जोड़ने वाले रास्ते पर हमेशा हादसा होने का खतरा बना रहता है। बरसात और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए रास्ते की नगर परिषद कोई सुध नहीं ले रही।
गौर हो कि बीते वर्ष हुई भारी बरसात और भूस्खलन से नगर परिषद के वार्ड-तीन से सब्जी मंडी की ओर जाने वाले रास्ते को भारी क्षति पहुंची थी। यहां जगह-जगह रास्ते में लगे पत्थर टूटे हुए हैं। कई जगह ऐसी बदतर हालत है कि थोड़ी भी सावधानी हटी, तो समझो दुर्घटना घटी। शहर के गांधी पार्क के साथ से गुजरने वाले इस रास्ते में भूस्खलन से बड़ा गड्ढा बन गया है। यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यही नहीं यहां से आगे सब्जी मंडी तक जगह-जगह रास्ते ही हालत खस्ता बनी हुई है। यहां सुरक्षा के लिहाज से लगाई गई रेलिंग भी कई स्थानों पर टूट गई है। यदि यहां कोई हादसा हो जाए, तो व्यक्ति यहां से सीधे नीचे सतलुज नदी में गिर जाएगा। सब्जी मंडी में रोजाना शहर के साथ लगती पंचायतों से किसान अपनी सब्जी लेकर यहां पहुंचते हैं। क्षेत्र के सैकड़ों किसान यहां अपनी सब्जी बेचने पहुंचते हैं, जिन्हें यहां से गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है। यही नहीं इस रास्ते से शहर के लोग इंदिरा मार्केट और रामपुर कॉलेज जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी जाते हैं, लेकिन नगर परिषद की अनदेखी इन लोगों पर कभी भी भारी पड़ सकती है। बीते डेढ़ वर्ष से रास्ते की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से रास्ते की हालत सुधारने की मांग उठा रहे हैं।
जल्द सुधारी जाए रास्त की हालत
क्षेत्र के सेवा राम, किशोरी लाल, संजीव कुमार, यशपाल ठाकुर, राज कुमार, योगराज, जय सिंह, रजत सहित अन्य लोगाें ने कहा कि इस रास्ते से गुजरना हमेशा खतरों भरा बना रहता है। पीठ में सब्जी लादे किसानाें को मंडी पहुंचने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने नगर परिषद से जल्द से जल्द रास्ते की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
नगर परिषद ने रास्ते की हालत सुधारने के लिए टेंडर लगा दिए हैं। जल्द ही रास्ते की हालत सुधारी जाएगी। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर