फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road not cleared yet in nither

Rampur Bushahar News: चार दिन से नित्थर-लुहरी सड़क जगह-जगह भूस्खलन से अवरुद्ध

Sat, 06 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को आवाजाही के लिए झेलनी पड़ रहीं परेशानियां
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन और विभाग से शीघ्र सड़क बहाल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर से लुहरी सड़क को अवरुद्ध हुए चार दिन का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। शानी में भारी भूस्खलन होने से और पानीधार के पास सड़क भी बहाल नहीं हो पाई है। यहां पर भारी भूस्खलन होने से भारी चट्टानें सड़क पर आ गई हैं, जिससे रेची, खोबड़ी खड़, खड़वेचा गांव से आने वाले लोग नित्थर नहीं पहुंच पा रहे हैं। पैदल रास्ता भी नहीं बचा है और मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों को आवाजाही के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि शीघ्र सड़कें बहाल नहीं की गईं तो मरीजों सहित हजारों ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द बाधित सड़कों को बहाल करने की मांग उठाई है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

वहीं, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग नित्थर हिमांशु कटोच का कहना है कि लुहरी से जाजर तक सड़क बहाल कर दिया है और उससे आगे शानी घोरला पानीधार के पास सड़क को भी जल्द बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा की नित्थर से लुहरी की तरफ जाने वाले वाहन नित्थर कोयल बायल रामपुर मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed