फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road in bad condition

लोस उपचुनाव के बहिष्कार के बाद भी नहीं सुधरी सड़क, खाई में गिरने से बचा ट्रक

Sun, 25 Sep 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
road in bad condition
सुंगरी बाहली संपर्क मार्ग पर रविवार को बाल-बाल बचा सेब से लदा ट्रक। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर और रोहडू़ के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली मुख्य सड़क की दशकों बाद भी हालत नहीं सुधरी है। रोजाना हजारों लोग जान हथेली पर रखकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। ब्रांदली से सुंगरी तक करीब नौ किलोमीटर सड़क पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है। रविवार को सेबों से लदा एक ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा।
विज्ञापन

गत लोकसभा उपचुनाव का क्षेत्र के लोगों ने बहिष्कार किया था, लेकिन इसके बाद भी सड़क का सुधार नहीं हुआ। वर्षों से लोग सरकार और लोक निर्माण विभाग की लचर कार्यप्रणाली का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि अंग्रेज के शासनकाल में पुराना तिब्बत मार्ग रोहडू़ से वाया रामपुर, किन्नौर पहुंचता था। समय के साथ साथ नेशनल हाईवे का निर्माण हुआ। इस मार्ग से नारकंडा, जुब्बल, कोटखाई, किन्नौर और रामपुर के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। ब्रांदली से सुंगरी तक करीब नौ किलोमीटर सड़क की हालत सबसे दयनीय बनी हुई है। बरसात में दलदल बनी सड़क पर रोजाना हजारों लोग सफर करने के लिए मजबूर हैं। बीते दो दशक से भी अधिक समय गुजर गया है, लेकिन मार्ग की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया है। सेब सीजन में क्षेत्र से करीब 70 हजार सेब पेटियां बागवानों ने कई परेशानियां झेलते मंडी तक पहुंचाईं। मार्ग की खस्ताहालत के कारण वाहन दुर्घटना होने से बाल-बाल बचे। कई स्थानों पर ट्रक के टायर ही सड़क से बाहर निकल रहे हैं। इस सीजन में चार बार सड़क से बाहर ट्रक लटकने की घटनाएं पेश आ चुकी हैं। वाहनों की क्लच प्लेट, पट्टे और टायर पंक्चर होना आम बात हो गई है। रामपुर की नरैण, बाहली, देवनगर और रोहडू़ उपमंडल की समरकोट, भलून और साथ लगती पंचायतों के हजारों लोग रोजाना इस मार्ग पर सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा क्लब शरन, जराशी थानाधार के अध्यक्ष नरेंद्र देष्टा, दीपक वर्मा, हंसराज रांझा, जतिन मेहता, लक्की मेहता, पंकज रोल्टा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सरकार और लोक निर्माण विभाग वर्षों बाद भी सड़क की हालत सुधारने में नाकाम रहा है। उन्होंने चेताया कि मार्ग को जल्द नहीं सुधारा तो पहले 24 घंटे का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो चक्का जाम भी किया जाएगा। यदि फिर भी सड़क नहीं सुधरी तो ग्रामीण फिर से चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
उधर, लोक निर्माण विभाग तकलेच के एसडीओ शोभा राम ने कहा कि बारिश थमते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क पर जल्द ही डंगे लगाए जाएंगे और मार्ग को चौड़ा किया जाएगा।

बॉक्स
जिला परिषद सदस्य नरैण वार्ड त्रिलोक भलूनी ने बताया कि खस्ताहाल सड़क की समस्या को कई बार बैठकों में उठाया है, लेकिन सरकार सुध नहीं ले रही। लोगों को बरसात और सेब सीजन में परेशान होना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग 10 किलोमीटर सड़क टारिंग नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेताया कि सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। सड़क की न तो डीपीआर बनी है और न ही इसे विधायक प्राथमिकता में डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed