फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road in bad condition

Rampur Bushahar News: कुंगश-कराणा सड़क पर गडढ़ों की भरमार, मरम्मत की मांग

Sat, 26 Sep 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
तीन किलोमीटर सड़क की हालत दयनीय
विज्ञापन

पनेई से कराणा तक डेढ़ किमी हिस्से में सबसे ज्यादा परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र की कुंगश-कराणा सड़क एक साल से बदहाल है। करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत न होने से स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है।
पनेई से कराणा तक करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से की हालत सबसे ज्यादा खराब है। सड़क पर इतने गहरे गड्ढे बन गए हैं कि छोटे वाहनों की चेसी तक जमीन से टकरा रही है। इससे वाहनों के कलपुर्जों को नुकसान पहुंच रहा है। इस सड़क से होकर गुजरने वाली बसों में भी यात्रियों को हिचकाेले खाने पड़ रहे हैं। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। कराणा-1 पंचायत के प्रधान चुनी लाल राठौर और उपप्रधान प्रवेश शर्मा ने बताया कि पहले भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मरम्मत की मांग कर चुके हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कर लोगों को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग आनी के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि उक्त सड़क को सुधारने के लिए मजदूर भेजे जाएंगे। सड़क का मरम्मत कार्य जल्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed