फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road in bad condition

Rampur Bushahar News: कोटखाई बाजार की सड़क खस्ताहाल

Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत औ लोगों ने विभाग से सड़क की हालत सुधारने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई बाजार की सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है, जिस पर नगर पंचायत पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की हालत को तत्काल सुधारने की मांग की है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश चौहान, उपाध्यक्ष कल्पना नंदा, वार्ड सदस्य अमन घालटा, रिंकी देवी और कविता चौहान ने यह मुद्दा उठाया। स्थानीय निवासी मोहित नंदा, राजीव गुप्ता, प्रिंस, पंकज, सुरेश राणा, सुजल और सरवन ने कहा कि कोटखाई बाजार की सड़क काफी समय से खराब है। स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई से लेकर बस अड्ड़े तक सड़क की हालत बदतर बनी हुई है। पानी की उचित निकासी न होने के कारण बारिश में सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे सड़क को नुकसान पहुंचता है और लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत जल्द सुधारने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कोटखाई के सहायक अभियंता कुलदीप ठाकुर ने बताया कि निजी भवनों से निकलने वाला पानी सड़क पर आ रहा है। इसी कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। विभाग की ओर से समय-समय पर सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed