फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road in bad condition

Rampur Bushahar News: पांच दिन में शांदल बाहलीधार सड़क की हालत न सुधरी तो करेंगे विभाग का घेराव

Fri, 22 Aug 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
चार पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

जोखिम भरी सड़क पर रोजाना खतरनाक सड़क से सेब ढो रहे वाहन चालक

सेरीपुल में पिछले 15 दिन से सड़क बाधित होने से चार पंचायतों के हजारों ग्रामीण झेल रहे परेशानियां

खस्ताहाल वैकल्पिक शांदल बाहलीधार सड़क की हालत सुधारने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 12/20 क्षेत्र की चार पंचायतों के हजारों लोगों खासकर बागवानों की दुश्वारियां बनी हुई हैं। क्षेत्र को जोड़ने वाली तकलेच देवठी सड़क हर वर्ष सेरीपुल में बाधित हो जाती है, ऐसे में सेब सीजन में जुटे बागवानों, वाहनों और हजारों ग्रामीणों की दिक्कतें जस की तस बनी हुई हैं। क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि वैकल्पिक शांदल बाहलीधार सड़क की हालत दुरुस्त की जाए और इस सड़क को बस चलाने योग्य बनाया जाए। उन्होंने चेताया कि यदि पांच दिन के भीतर सड़क की हालत नहीं सुधरी तो वे विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे। जी का जंजाल बनी सेरीपुल सड़क का भी विकल्प तलाशने की मांग की है।

गौर हो कि इस वर्ष हुई भारी बरसात से 12/20 क्षेत्र की सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी सेब सीजन चल रहा है, जबकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सितंबर में सीजन शुरू होगा। क्षेत्र की चार पंचायतों कूहल, देवठी, मुनिश बाहली और काशापाट पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क सेरीपुल में बीते 15 दिन से बंद पड़ी है। सड़क सुविधा से महरूम ग्रामीण शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

सेब उत्पादक संघ रामपुर के अध्यक्ष प्रेम चौहान, पूूज्यदेव मांटा, भूप सिंह चौहान, राकेश जिष्टू, अजय अष्टू, हरबंस सहित अन्यों ने कहा कि हर साल सेरीपुल के बंद होने से हजारों ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कई वर्ष बीतने के बाद भी सेरीपुल का विकल्प तक नहीं ढूंढा गया है। वहीं वैकल्पिक शांदल बाहलीधार सड़क भी खस्ताहालत है। आलम यह है कि वाया बाहलीधार सड़क पर सेब से लदी गाड़ियों को लाना खासा जोखिम भरा बना हुआ है। कई जगहों पर सड़क इतनी खराब है कि वहां पर कभी भी गाड़ी पलट सकती है। कूहल बेबला सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। समूचा 12/20 क्षेत्र बरसात की मार से त्रस्त है। क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन सड़क की हालत देखकर वाहन चालक भी यहां आने से कतरा रहे हैं। प्रेम चौहान ने कहा कि अभी केवल विभाग को चेताया गया है, यदि पांच दिन में सड़क नहीं सुधरी तो ग्रामीण विभाग के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने तकलेच और सेरीपुल के बीच गिरे डंगे को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि छोटे वाहन चालक ग्रामीणों से तकलेच से सेरीपुल तक 50 रुपये किराया वसूल रहे हैं, जो न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन एसके नेगी ने बताया कि 12/20 क्षेत्र में बंद पड़ी सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी तैनात की गई है। शांदल बाहलीधार सड़क को दुरुस्त करने के लिए मौके पर मशीनों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed