फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road drains are becoming a problem for people in Nithar

Rampur Bushahar News: नित्थर में सड़क की नाली लोगों के लिए बन रहीं आफत

Thu, 20 Mar 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Road drains are becoming a problem for people in Nithar
नित्थर में ड्रेन बनी मुसीबत। संवाद
रसोईघर-बाथरूम का पानी हो रहा इकट्ठा, कूड़ा-कचरे से भरी रहती हैं
विज्ञापन



10 दिन में कार्य पूरा नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर होगा आंदोलन : कटोच



संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर में सड़क के साथ बनी नाली लोगों के लिए आफत बन गई है। छह माह से लोगों के घरों के रसोईघर और बाथरूम का गंदा पानी और कूड़ा-कचरा नाली में इकट्ठा हो रहा है। गंदे पानी की न उचित निकासी हो रही है और न ही नाली को कवर किया गया है। देहरा पंचायत के उपप्रधान यशपाल कटोच ने कहा कि नाली में भरी गंदगी से मक्खी-मच्छर पैदा हो रहे हैं और वातावरण दूषित हो रहा है। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा नाली के सरिये खड़े हैं। इसके ऊपर बच्चों के गिरने का अंदेशा बना रहता है और महिलाएं, बुजुर्ग भी यहां से गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता निरमंड और सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नित्थर को देहरा पंचायत ने कई बार इस अधूरे काम को पूरा करने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यदि 10 दिनों तक इसका कार्य पूरा नहीं किया गया, तो मजबूरन पंचायत को सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा।



जल्द इसको पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे। लोगों को समस्या न हो, इसके लिए विभाग तुरंत कार्य को पूरा करने के लिए ठेकेदार और सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नित्थर को निर्देश जारी किए जाएंगे। - मनोज भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article