फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road development works worth crore are being carried out in Chopal

चौपाल में 350 करोड़ रुपये से किए जा रहे सड़कों के विकास कार्य : विक्रमादित्य सिंह

Sun, 19 Jul 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री सिंह ने हियून-नगाह और चाड़वाधार-गौनचा सड़क का किया लोकार्पण
विज्ञापन

छैला-नेरी पुल-यशवंत नगर सड़क के लिए 250 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक मंजूरी मिली

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)।
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से चौपाल क्षेत्र में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मंत्री रविवार को ननहार में आयोजित बिशू मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो नई सड़कों का लोकार्पण भी किया। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हियून-नगाह और चाड़वाधार-गौनचा सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चौपाल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति दे रही है। मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए समन्वय का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि छैला-नेरी पुल-यशवंत नगर सड़क के लिए 250 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चौपाल विधानसभा में 133 किलोमीटर लंबी 17 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। इन सड़कों पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा, एचपी रेडी परियोजना के तहत भी क्षेत्र की सड़कों को शामिल किया जाएगा। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चरोग-अनुसूचित जाति बस्ती क्टोट सड़क और पटवार खाना झीणा सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने चंबी-दियुंदर मंदिर मार्ग और ननहार पंचायत के सामुदायिक भवन निर्माण सहित क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मंत्री ने बिशू मेला समिति को 31 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की नई जल निकासी नीति लागू कर दी गई है। इसके तहत नई सड़क परियोजनाओं में वैज्ञानिक आधार पर जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी। गोल पुलिया की जगह बॉक्स पुलिया बनाए जाएंगे, जिससे बरसात में सड़कों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। इस अवसर पर उपमंडल मजिस्ट्रेट चौपाल हेम चंद वर्मा, डीएसपी सुशांत शर्मा, खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर सहित कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि भी वहां मौजूद रहे।

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के मंत्री, फोन पर लगाई क्लास
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बलग, कुठार और मलकोट क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कुछ अधिकारी मौके पर अनुपस्थित पाए गए। इस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारी की फोन पर जमकर क्लास लगाई। साथ ही जवाब तलब करने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को क्षेत्र में मौजूद रहकर अपनी जवाबदेही निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed