{"_id":"67cef210108d96ea0d0be468","slug":"road-damaged-due-to-pipe-breakage-near-kanadu-kanch-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-131292-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कनाडू कैंच के पास पाइप टूटने से रास्ता क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कनाडू कैंच के पास पाइप टूटने से रास्ता क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
कुशवा खडड कनाडू कैंच के पास जल शक्ति विभाग पेयजल योजना पाइप लाइन टूटने से बना खतरा। स्त्रोत जाग
ग्रामीणों ने जल्द पाइप को दुरुस्त करने की जल शक्ति विभाग से उठाई मांग बुजूगों के समय देवता के लिए बनाया गया स्थान भी क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। कुशवा खड्ड-कनाडू देवता कैंच के पास पेयजल योजना की पाइपलाइन से जगह-जगह लीकेज हो रही है। इससे यहां सड़क धंसने की कगार पर है। इस जगह से पांच लाइनों को बिछाया गया है, लेकिन इन लाइनों की सुरक्षा न होने से सड़क का डंगा गिरने के कगार पर है। जलशक्ति विभाग की पेयजल लाइन टूटने से देवी-देवताओं के रथ को ले जाने के लिए बनाया पवित्र स्थान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। कुशवा गांव के निवासी नीलदत शर्मा, जगत पाल, दलाल भटानू, पवन कुमार, संतोष कुमार, तारा चंद और सोमचंद ने बताया कि पाइपलाइन के लीकेज होने से बुजुर्गों के समय से देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद बनाया पवित्र स्थान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सीएसआर एसजेवीएन के सौजन्य से पंचायत की ओर से पक्का रास्ता बनाया गया था, वह भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, सड़क धंसने की कगार पर है। उन्होंने जलशक्ति विभाग से मांग की इस पाइप लाइन को विकल्प तलाश किया जाए ताकि भविष्य में कोई खतरा न हो।
इस पेयजल योजना की जांच के लिए इन दिनों पानी छोड़ा जा रहा है। कहीं पर कोई दिक्कत है, तो समय पर दुरुस्त किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। - किशोर शर्मा, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग आनी