फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road connectivity

राई खड्ड पर साढ़े सात करोड़ की लागत से बना पुल

Fri, 08 Nov 2019 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी-सराहन सड़क में राई खड्ड पर पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। लोकनिर्माण विभाग की ओर से करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से बने पुल का अब उद्घाटन होना शेष है। इस पुल के निर्माण से पर्यटकों सहित स्थानीय बागवानों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सराहन में मां भीमाकाली के दर्शन के लिए भी हर साल हजारों श्रद्धालुओं आते हैं। ऐसे में इस पुल के निर्माण के बाद वे सराहन घूम सकते हैं। सराहन में सब तहसील, लोकनिर्माण विभाग का सब डिवीजन, आईपीएच का सब डिवीजन, बिजली विभाग का सब डिवीजन के साथ साथ पंचायत हेड क्वाटर, स्कूल बैंक इत्यादि जाने वाले लोगों को भी इस पुल के निर्माण में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कई वर्ष पहले से सराहन दिल्ली वॉल्वो बस जो वर्तमान में रामपुर तक ही चल रही है वो बस भी अब सराहन तक चल पाएगी। 82 मीटर लंबे इस डबल लेन पुल की क्षमता 108 टन है। पुल को लोकनिर्माण विभाग ने लोड टेस्टिंग करवा कर रंगरोगन कर उद्घाटन के लिए तैयार कर दिया है। लोकनिर्माण के जेई राकेश चंदा ने बताया कि पुल की लोड टेस्टिंग पूरी कर रंग रोगन का काम पूरा करवा दिया है। लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता एसके सोबती ने बताया कि पुल निर्माण का सभी कार्य पूर्ण कर दिया गया है। राई खड्ड पुल का उद्घाटन लवी मेले के दौरान होगा या नहीं इसके बारे में कुछ तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed