फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road condition is not well in Sangla

खतरे के साये में सफर कर रही हजारों की आबादी

Thu, 04 Feb 2021 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Road condition is not well in Sangla
Road condition is not well in Sangla
सांगला (किन्नौर)। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला वैली को जोड़ने वाले 42 किलोमीटर मार्ग की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढों में तबदील सड़क हादसों को न्योता दे रही है। रोजाना हजारों ग्रामीणों सहित देश-विदेश से पहुंचने वाले पर्यटक सड़क पर जान जोखिम में डाल कर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मार्ग की हालत सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। सांगला वैली की 11 पंचायतों को जोड़ने वाले 42 किलोमीटर लंबे कड़छम-छितकुल मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह टारिंग उखड़ गई है। वहीं, सड़क कई स्थानों पर पहाड़ी से गिरे विशाल पत्थर हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। सांगला तहसील की 11 पंचायतों के हजारों ग्रामीण रोजाना इस मार्ग पर खतरे के साये में सफर कर रहे हैं। वहीं, यहां आने वाले पर्यटक भी सड़क की खस्ता हालत को देखकर वापस जाने को मजबूर हो जाते हैं। वर्ष 2016-17 में इस मार्ग की हालत सुधारी गई थी, लेकिन इसके बाद कोई कार्य न होने के कारण आज सड़क दयनीय हालत में है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, प्रताप सिंह नेगी, प्रधान कामरू इंदू लक्ष्मी नेगी, प्रधान छितकुल सुभाष नेगी, प्रधान रक्षम सुशील नेगी, उपप्रधान बटसेरी चंद्रिका नेगी, उपप्रधान थैमगारंग दीप कुमार नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने विभाग से समय रहते सड़क की हालत सुधार करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग सांगला के एसडीओ राकेश नेगी ने कहा कि अभी मौसम खराब है। मौसम अनुकूल होते ही सड़क की हालत सुधार दी जाएगी। विभाग इसके लिए गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed