{"_id":"5d542d368ebc3e6ce97ebcd0","slug":"road-closed-rampur-hp-news-sml303962482","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंज लूहरी आउट एनएच. 5 चार घंटे रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंज लूहरी आउट एनएच. 5 चार घंटे रहा बंद
विज्ञापन
आनी लूहरी एनएच305 छांवटी के पास सुबह गिरा मलबा
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में मंगलवार देर रात से हो रही भारी बारिश से आनी-लूहरी एनएच 305 कारशा के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे भूस्खलन से बंद हो गया। एनएच-5 बंद होने से एनएच सहित शुश मुंगरी संपर्क सड़क बंद होने से भी लोगों को काफी परेशानी हुई।
सूचना मिलने के बाद एनएन प्राधिकरण ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 बजे नेशनल हाईवे को बहाल किया। वहीं आनी क्षेत्र के कुंगश, तराला सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते आवाजाही के लिए बंद रहे। लोगों को बाजार से घर पैदल ही पहुंचना पड़ा। क्षेत्र के लोगों में अमर चंद, बंसी लाल, देविंद्र कुमार, वेद कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारी बारिश के चलते सड़क को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सभी संपर्क सड़कों को बहाल किया जाए।
उधर, एनएच 305 के कनिष्ठ अभियंता ज्ञान भारती ने बताया कि सड़क पर बडे़-बडे़ पत्थर गिरने से सड़क सुबह से बंद हो गया था। बसों को वाया कोटूलू नाज होते हुए आनी रामपुर भेजा गया।