फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road closed for heavy vehicles

Rampur Bushahar News: शील-परोग में भूस्खलन से बस सेवा ठप, ग्रामीण और बागवान परेशान

Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन का खतरा अभी भी बरकरार, छोटे वाहनों में जोखिम में हो रहा सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की 12/20 घाटी को जोड़ने वाली शील-परोग सड़क लगातार भूस्खलन की चपेट में है। इसके चलते सड़क पर बस सेवा पूरी तरह ठप है। सैकड़ों ग्रामीण, बागवान और दुग्ध उत्पादक आवाजाही में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। छोटे वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया गया है, लेकिन सड़क दलदल में बदल गई है। भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिससे सफर जोखिम भरा हो गया है। बारिश के कारण देवठी पंचायत के शील-परोग में भूस्खलन का सिलसिला थम नहीं रहा है। घाटी में सेब का सीजन शुरू हो चुका है, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। यदि भूस्खलन जारी रहा तो सेब की पेटियों को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल होगा। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क को बहाल करने में जुटी हुई है। विभाग जल्द ही बड़े वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है।
सैकड़ों ग्रामीणों, बागवानों और दुग्ध उत्पादकों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। सेब सीजन शुरू होने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। सेब की पेटियों को समय पर मंडियों तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। यदि सड़क जल्द ठीक नहीं हुई तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कोट
लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने बताया कि मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनें लगातार काम कर रही हैं। सड़क के ऊपर से लगातार भूस्खलन हो रहा है और दलदल है। छोटे वाहनों के लिए सड़क खोल दी गई है और बड़े वाहनों की आवाजाही भी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed