{"_id":"61dd839c7c76ec58ec407bb8","slug":"road-closed-due-to-snow-rampur-hp-news-sml3963474103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकंडा और जलोड़ी जोत में एनएच पर बसों की आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकंडा और जलोड़ी जोत में एनएच पर बसों की आवाजाही ठप
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/आनी। बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला और आउटर सिराज में जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। ऊपरी इलाकों में हुए भारी हिमपात के चलते ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। हालांकि मौसम खुलने के बाद एनएच प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग बाधित मार्गों को बहाल करने में जुटा हुआ है।
बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच नारकंडा और एनएच-305 जलोड़ी जोत में निगम की बसों के पहिये थमे हुए हैं। यातायात ठप होने से हजारों लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। नारकंडा में एनएच पांच बाधित होने से रामपुर से वाया धामी होकर शिमला के लिए बसों की आवाजाही हो रही है। भारी बर्फबारी के चलते रामपुर और आनी के कई ग्रामीण रूटों पर निगम की बसें आधे रास्ते तक भेजी जा रही हैं। जलोड़ी दर्रे में एनएच-305 बाधित होने से आउटर सिराज की 69 पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी से समूचे क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है।
उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रेम चंद कश्यप ने कहा कि नारकंडा में भारी बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन है। मंगलवार को मुआयना किया गया। मार्ग पर फिसलन बनी हुई है। ऐसे में एहतियात के तौर पर वाया धामी होकर निगम की बसों को भेजा गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण जहां तक संभव है, वहां तक बसों को भेजा जा रहा है।