फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road block

दूसरे दिन भी बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा एनएच पांच

Fri, 06 Dec 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
road block
डकोलढ़ के क्षतिग्रस्त एनएच-5 के नीचे डंगा लगाने के खोदने मे जुटी मशीन । - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर के साथ लगते डकोलढ़ क्षेत्र में एनएच पांच के धंसने से लोगों की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। शुक्रवार को भी दिन भर एनएच पर बड़े वाहनों की आवाजाही न होने से शिमला और किन्नौर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। यात्रियों को कई किलोमीटर का पैदल सफर कर जीरो प्वाइंट पहुंचना पड़ा, यहां से यात्रियों को ट्रांसमिट कर रामपुर पहुंचने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डकोलढ़ में नेशनल हाईवे पांच के धंसने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। एनएच पर बीते कई वर्षों से सुरक्षा दीवार न लगने के चलते यहां हमेशा खतरा बना रहता था, लेकिन बीते वीरवार को एनएच को चौड़ा करने के कार्य के दौरान आईपीएच की लाइन लीक हो गई और भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया। इसके चलते सड़क पर भी लंबी दरारें पड़ गई हैं। यदि समय रहते सुरक्षा के लिहाज से सड़क की हालत को नहीं सुधारा गया तो यहां नेशनल हाईवे ध्वस्त हो सकता है, जिससे किन्नौर और शिमला की ओर आने जाने वाले हजारों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिमला से किन्नौर जाने वाले बड़े वाहनों को वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर भेजा गया। वहीं, रामपुर के लोकल रूटों पर सवारियों को ट्रांसमिट कर भेजा गया। शिमला की ओर से आने वाली बसों को वजीर बावड़ी पर रोका गया, जबकि यहां से आगे का सफर लोगों को पैदल तय करना पड़ा। हालांकि, बाद में निगम प्रबंधन ने डकोलढ़ के जीरो प्वाइंट के पास यात्रियों की सुविधा को लिए बसों की व्यवस्था कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रामपुर से शिमला की ओर जाने वाले यात्रियों को चाटी के पास बस लेने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में करीब एक सप्ताह तक नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यात्रियों को एक सप्ताह तक परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।
एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वजीर बावड़ी और चाटी में बसों की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। एनएच प्राधिकरण के अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। करीब एक सप्ताह तक लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि रामपुर से शिमला जाने के लिए यात्रियों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है। वहीं किन्नौर जाने वाली बसें सीधी वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed