{"_id":"5da5f0a38ebc3e93d47d7b76","slug":"road-accident-rampur-hp-news-sml310981066","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतियाना में सेब से लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतियाना में सेब से लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत, एक अन्य घायल
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत आने वाले मतियाना में सोमवार देर रात सेब से लदा एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है और एक अन्य गंभीर घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 3:30 बजे मतियाना के नजदीक नेशनल हाईवे पांच पर सेब से लदा एक ट्रक नंबर एचपी 67-5147 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक मदन कुमार, पुत्र प्रेम चंद, गांव कड़ाह, जिला हमीरपुर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रक में सवार एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल से मृतक और गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।
वहीं इस संबंध में डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।