फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road accident

दो हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Sun, 06 Oct 2019 09:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के डोई के समीप बद्रीनू कैंची पर शनिवार देर रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ननखड़ी तहसील के करांगला मार्ग पर शनिवार देर रात एक कार खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक हेम सिंह, पुत्र शंकर दास, गांव डोई की मौके पर ही मौत हो गई। यह गाड़ी डोई से नीरथ की ओर जा रही थी। जैसे ही कार बद्रीनू कैंची पर पहुंची तो चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से सीधे नीचे जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को सड़क तक पहुंचाया। तत्पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने की है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस थाना ननखड़ी के तहत नारकंडा से बाघी सड़क पर शनिवार देर रात एक पिकअप परमेश्वरी ढांक के पास 200 मीटर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात 11:45 बजे एक पिकअप एचपी 10बी 2671 नारकंडा से रोहड़ू जा रही थी। जैसे ही गाड़ी परमेश्वरी ढांक के समीप पहुंची तो चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप 200 मीटर खाई में जा गिरी, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। परिजनों ने पुलिस के सहयोग से उन्हें ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के बाद उन्हें ठियोग अस्पताल ले जाया गया। ठियोग अस्पताल से घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। इस हादसे में प्रदीप कुमार (31), पुत्र, ज्योति लाल, सवीर सिंह (32), पुत्र, पूर्ण सिंह और मनोज कुमार (31), गांव दलगांव, डाकघर कुटाड़ा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, घायल हुए हैं। तीनों युवक नारकंडा से सेब बेचकर वापस आ रहे थे। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed