फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road accident

सड़क से नीचे 70 मीटर दूर जंगल में पलटी पिकअप, चालक की मौत

Sat, 24 Aug 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन थाना के तहत आने वाले बारूबाग के समीप एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य घायल हो गया है, उसका कुमारसैन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे कुमारसैन के बारूबाग के पास एक गाड़ी नंबर एचपी 52ए-8869 सड़क से नीचे करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पुलिस को मोहित खाची, गांव खावर ने दी। चालक सालिग राम बारूबाग स्थित आढ़त से अपने गांव खावर की ओर जा रहा था। वाहन में दो लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का दल घटना स्थल पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को कड़ी मशक्कत कर सड़क पर पहुंचाया और उन्हें उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान चालक सालिग राम कश्यप, निवासी खावर, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायल देस राज कश्यप को हादसे में चोटें आई हैं और उसका कुमारसैन अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि पिकअप हादसे में चालक की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed