फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road accident in Rangle, one dead; accident in Kinnaur

Rampur Bushahar News: रांगले में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत

Mon, 05 Oct 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Rangle, one dead; accident in Kinnaur
चोलिंग मीरू सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप। संवाद
. चोलिंग-मीरू सड़क पर रात 1:15 बजे पेश आया हादसा
विज्ञापन


. पीड़ित परिवार को प्रशासन ने जारी की 25 हजार की फौरी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला सड़क हादसों के लिहाज से संवेदनशील बनता जा रहा है। किन्नौर जिले के पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर रांगले के पास रविवार रात को सड़क हादसे में 27 वर्षीय चालक की मौत हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना सोमवार सुबह मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। टापरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप नंबर एचपी 26ए-4241 में सवार होकर चालक मीरू से रुनंग गांव की ओर जा रहा था। रात करीब 1:15 बजे चोलिंग-मीरू संपर्क सड़क पर रांगले बस अड्डे के पास पिकअप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक एवं मालिक 27 वर्षीय लवीस, पुत्र सुखराम, गांव व डाकघर मीरू, तहसील निचार, जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह हादसे की सूचना मिलते ही टापरी थाने से एएसआई सन्नी बौद्ध की अगुवाई में आरक्षी पंकज और पुष्पराज की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, प्रशासन की ओर से तहसीलदार टापरी इंद्र सिंह खोश्टो ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हुई है। टापरी पीएचसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

चोलिंग मीरू सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप। संवाद

चोलिंग मीरू सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article