फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road accident in Nirath, two killed, one injured, Rampur Bushahr, Shimla

Rampur Bushahar News: नीरथ में पहाड़ी से टकराई कार, दो की मौत, एक घायल

Mon, 09 Dec 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Nirath, two killed, one injured, Rampur Bushahr, Shimla
नीरथ एनएच पांच के पास डंका से टकराई कार। संवाद
मृतकों में एक कांगड़ा और एक कुमारसैन का रहने वाला
विज्ञापन


हादसे के घायल को उपचार के लिए पहुंचाया खनेरी अस्पताल, नेशनल हाईवे-पांच पर सोमवार सुबह हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में इन दिनों सड़क हादसे बढ़ गए हैं। रविवार को जहां नीरथ-ननखड़ी मार्ग पर हादसा पेश आया, वहीं सोमवार को नेशनल हाईवे-पांच नीरथ के पास एक कार पहाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस मामला दर्ज का हादसे की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस थाना रामपुर की जानकारी के अनुसार, एक कार एचपी 20जी-1010 रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। कार में नेपाल मूल के तीन लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब कार नीरथ पहुंची, तो परियोजना स्थल के पास कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार पहाड़ी में जा टकराई और चालक की ओर से कार सड़क किनारे पत्थर पर खड़ी हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और मौके पर गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को 108 एंबुलेंस के जरिये खनेरी अस्पताल पहुंचाया। खनेरी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य घायल का अभी उपचार चल रहा है।
मृतकों की पहचान कांगड़ा जिला की तहसील इंदौरा के डमटाल निवासी 26 वर्षीय काकू सिंह पुत्र प्रेम सिंह और शिमला जिला की तहसील कुमारसैन के शमाथला के रिवाली निवासी 21 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में शिमला जिला के दत्तनगर निवासी 21 वर्षीय अमर सिंह घायल हुआ है। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल व्यक्ति का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है। - नरेश शर्मा, डीएसपी रामपुर

नीरथ   एनएच पांच के पास डंका से टकराई कार। संवाद

नीरथ एनएच पांच के पास डंका से टकराई कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article