{"_id":"5d8e32eb8ebc3e01542f7d3a","slug":"rks-meeting-rampur-hp-news-sml308970496","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी एक्सरे सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी एक्सरे सुविधा
विज्ञापन
रिकांगपिओ क्षेत्रिय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त किन्नौर गोप?
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में आउटसोर्र्स के आधार पर एक लैब तकनीशियन की नियुक्ति होगी और 24 घंटे एक्सरे की सुविधा लोगों को मिलेगी। इस पहल से लोगों को निजी क्लीनिकों का रुख न करना पड़ेगा। यह फैसला शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर एवं समिति अध्यक्ष गोपाल चंद ने की। बैठक में चालू वित्त वर्ष के दौरान अस्पताल के लिए 24 लाख रुपये के उपकरण इत्यादि खरीदने को भी मंजूरी दी गई।
उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रोगी कल्याण समिति यहां आने वाले मरीजों को और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाए। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2019-20 के लिए 92 लाख 80 हजार के अनुमानित बजट का प्रावधान किया गया है। 15 लाख रुपये यूजर चार्जेस के माध्यम से एकत्रित होंगे। बैठक में बताया गया कि क्षेत्रीय अस्पताल में वर्ष 2018 के दौरान 66,863 आउटडोर रोगियों की जांच की गई, वहीं 9,395 रोगियों को इंडोर सुविधाएं प्रदान की गईं। इस अवधि के दौरान जिले में 420 प्रसूति भी की गईं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ, पद्म नेगी, डॉ. एसएस नेगी, विधायक जगत सिंह नेगी, जिप अध्यक्ष टाशी यंगजेन, सहायक आयुक्त हर्ष अमरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागों के अध्यक्ष, चिकित्सक और रोगी कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे।
24 लाख रुपये से खरीदे जाएंगे यह उपकरण
अस्पताल के लिए इलेक्ट्रॉलाइट एनालाइजर, एक नाइको कार्ड रीडर, 30 ऑक्सीजन सिलिंडर, पांच बीपी प्रेटश, पांच पल्सज ऑक्सीमीटर, एक हाडडिक्स रिपलेस्मेंट एचआईएमएस, पांच अल्फाबैड, तीन टूकेवीए ऑनलाइन यूपीएस, एक इन्क्यूवेटर, तीन पाकोसिलिपस, एक बॉनोक्यूलर मॉक्रोस्कोप और अन्य उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य पर प्रशस्ति पत्र मिलने पर जताया हर्ष
उपायुक्त ने कहा कि रोगी कल्याण समिति यहां आने वाले मरीजों को और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाए। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण में उत्कृष्ट करने कार्य करने के लिए किन्नौर जिला को हाल ही में शिमला में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसके लिए रिकांगपिओ अस्पताल प्रशासन को बधाई दी।