फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Risk of fly speck and sooty blotch on apples; orchardists advised on prevention

Rampur Bushahar News: सेब पर फ्लाई स्पेक, सुटी ब्लॉच का खतरा, बागवानों को रोकथाम की सलाह

Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
. यह रोग सेब की गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित कर उचित दाम मिलने में डालता है बाधा
विज्ञापन

.रोग की रोकथाम के लिए बागवान इन दिनों बगीचे में करें दवा का छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। क्षेत्र में लगातार बारिश और समय से पहले पतझड़ के कारण सेब पर फ्लाई स्पेक और सुटी ब्लॉच रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को इस रोग की रोकथाम के लिए तत्काल उपाय करने की सलाह दी है। यह रोग सेब की गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। यह रोग नमी वाले क्षेत्रों में अधिक तेजी से फैलता है। इसके फैलने से सेब की गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो जाती है। इससे बागवानों को मंडियों में सेब के उचित दाम नहीं मिल पाते हैं। उद्यान विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ संजय कुमार ने बताया कि लगातार बारिश और बगीचे में समय से पहले पतझड़ होने से रोग के फैलने का जोखिम बढ़ जाता है। उन्होंने बागवानों को समय रहते एहतियात बरतने की सलाह दी है। संजय कुमार ने कहा कि फ्लाई स्पेक और सुटी ब्लॉच रोग की रोकथाम के लिए बागवान इन दिनों बगीचे में छिड़काव कर सकते हैं। इसके लिए कैप्टान 600 ग्राम प्रति 200 लीटर पानी और जीरम 600 ग्राम प्रति 200 लीटर पानी का उपयोग किया जा सकता है। समय पर रोकथाम से फसल को बचाया जा सकता है। लगातार बारिश और समय से पहले पतझड़ इस रोग के मुख्य कारण हैं। यह रोग विशेष रूप से नमी वाले वातावरण में तेजी से फैलता है। फ्लाई स्पेक और सुटी ब्लॉच सेब की बाहरी सतह पर धब्बे पैदा करते हैं। इससे फल की बाजार में मांग घट जाती है और बागवानों को आर्थिक नुकसान होता है। गुणवत्ता खराब होने से सेब के उचित दाम नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article