{"_id":"66faa2fe4da194f2ed0528c2","slug":"revenue-minister-gave-a-gift-of-rs-18-crore-to-sangla-valley-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-122535-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राजस्व मंत्री ने सांगला वैली को दी 18 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राजस्व मंत्री ने सांगला वैली को दी 18 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
14 करोड़ से दुरुस्त होगी कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क
कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला( किन्नौर)। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला तहसील में 18 करोड़ 15 लाख रुपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री ने 14 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि कड़छम सांगला-छितकुल सड़क मार्ग के विस्तारीकरण के लिए प्रदान की। इससे 11 पंचायतें जिनमें किल्बा, सापनी, ब्रुआ, शोंग, चांसू, कामरू, सांगला, बटसेरी, थेमगरंग, रक्षम और छितकुल के लोगों को राहत मिलेगी।
इस मार्ग से किसान, बागवानों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्होंने 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले थापासारिंग से केतरा संपर्क सड़क मार्ग, 1 करोड़ 50 लाख रुपये से बनने वाली सीवरेज उपचार संयंत्र चरण 2 से 05 की आधारशिला रखी। इससे क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री ने इसके बाद रेशववाल महिला मंडल भवन से अप्पर रेश्वाल तक संपर्क सड़क मार्ग और बौद्ध मंदिर प्रागंण के नजदीक वर्षा शालिका का शिलान्यास किया। उन्होंने बौद्ध मंदिर में दीयाघर सांगला का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सनतंग बैठक स्थल का भी शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान रेश्वाल महिला मंडल को 10 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।
बागवानी मंत्री ने आयुर्वैदिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला का निरीक्षण किया और वहां पर उपचाराधीन मरीजों का कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने बस स्टैंड सांगला का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पीताम्बर नेगी, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, ललिता पंचारस, डॉ. मेजर शशांक गुप्ता आदि उपस्थित थे।