फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Reservation roster for the post of Pradhan of 38 Panchayats of Ani block released

Rampur Bushahar News: अब 37 की जगह 38 पंचायतें हुईं, नई पंचायत बनी तांदी

Mon, 06 Apr 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
आनी खंड की 38 पंचायतों के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, चुनावी माहौल गरमाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी की 38 पंचायतों के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर उपायुक्त ने जारी कर दिया है। इस रोस्टर के बाद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार आनी खंड में पंचायतों की संख्या 37 से बढ़कर 38 हो गई है। पलेही पंचायत के पुनर्गठन के बाद नई तांदी पंचायत अस्तित्व में आई है, जिसे आरक्षण सूची में शामिल किया गया है। जारी रोस्टर के अनुसार डींगीधार, शिल्ही, जाबन, टकरासी, बैहना और कुंगश पंचायतों में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं विनण, बखानाओ, रोपा, तांदी, पलेही और कराणा-1 पंचायतों में प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा कुठेड, कोटासेरी, विशलाधार, नम्होंग, मुहान, दलाश, वटाला, देउठी, व्यूगल, मुंडदल, तलूणा, लझेरी और पोखरी पंचायतों में प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। कराड, कोहिला, खनाग, करशैईगाड़, कराणा, फनौटी, आनी, लफाली, बुच्छैर, लगौटी, खणी, चवाई और कमांद इन 13 पंचायतों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है, जहां सभी वर्गों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर सकेंगे। आरक्षण रोस्टर जारी होते ही पंचायत स्तर पर संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। विभिन्न पंचायतों में बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है। उपायुक्त की ओर से रोस्टर जारी किए जाने के बाद अब सभी की निगाहें चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पर टिकी हैं। प्रशासन की ओर से भी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पंचायत चुनावों को लेकर आनी क्षेत्र में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article