फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   reservation

सुनारला वार्ड महिला एससी के लिए आरक्षित

Wed, 25 Nov 2020 06:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
reservation
नगर पंचायत आनी एंव निरमंड में महिलाओं के लिए आरक्षण ड्रॉ निकालते एसडीएम चेत सिंह। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। नवगठित नगर पंचायत आनी और निरमंड के वार्डों में महिलाओं के लिए ड्रॉ बुधवार को प्रमुख नागरिकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे पंचायत समिति सभागार आनी में छोटी कन्या पल्लवी शर्मा ने निकाला।
विज्ञापन

ड्रॉ के लिए उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने एसडीएम आनी चेत सिंह को अधिकृत किया था। नगर पंचायत निरमंड के सात वार्डों में से महिला आरक्षित वार्ड के लिए निकाले गए ड्रॉ के अनुसार शिरकोटी, शिगाऊली और डीम वार्ड सामान्य महिला, सुनारला वार्ड महिला एससी, भीऊंटा और पोकटू वार्ड अनारक्षित जबकि बिषनु वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत आनी के सात वार्डों में खोबड़ा तेशन वार्ड अनुसूचित जाति, बराड़ किरण बाजार और दोगरी वार्ड सामान्य महिलाएं, रानी बेहड़ा और नालदेरा वार्ड अनारक्षित, क्यार कॉलोनी और रोपड़ी वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित रहे। एसडीएम आनी चेतसिंह ने उपायुक्त कुल्लू के निर्देशानुसार नगर पंचायत आनी और नगर पंचायत निरमंड वार्डों में महिलाओं के आरक्षण के लिए ड्रॉ के माध्यम से निकाले गए ड्रॉ की अधिसूचना जारी की। एसडीएम ने कहा कि ड्रॉ पर कमेटी के सभी नामांकित सदस्यों ने सहमति जताई। इस दौरान ड्रॉ कमेटी में राजपत्रित अधिकारियों में एसडीएम के साथ तहसीलदार दलीप शर्मा, बीडीओ जीसी पाठक और नायब तहसीलदार विनोद ठाकुर सहित आनी नगर पंचायत के लिए प्रमुख नागरिकों में भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, बीडीसी आनी की पूर्व अध्यक्षा अनु ठाकुर, आनी पंचायत के पूर्व प्रधान विनोद चंदेल, जिला परिषद सदस्य लोकेंद्र कुमार, महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य शशि मल्होत्रा और व्यापार मंडल आनी के उपाध्यक्ष फकीर चंद वर्मा,
विज्ञापन

बीसीसी आनी के सचिव सोनू चौहान और निरमंड नगर पंचायत के लिए विकास शर्मा, बीडीसी निरमंड के पूर्व उपाध्यक्ष योगेश भार्गव सहित व्यापार मंडल निरमंड के प्रधान दलीप शर्मा को नियुक्त नामांकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed