फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Republic Day programme organised in Kumarsain

Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया

Tue, 27 Jan 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Republic Day programme organised in Kumarsain
नित्थर में गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। संवाद
. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन

. उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन/नित्थर/ ज्यूरी।
कुमारसैन में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। एसडीएम मुकेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संकल्प दिवस है। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समाज को प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में हितेंद्र शर्मा ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर तहसीलदार दिलीप शर्मा, कुमारसैन के पूर्व प्रवीण वर्मा, जार पंचायत प्रधान मीरा कश्यप और राजेश कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं, नित्थर उप तहसील चेबड़ी गांव में जय भगवती माता यूथ क्लब चेबड़ी ने गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष के साथ मनाया। कार्यक्रम में देहरा पंचायत की प्रधान सरोज बाला और उपप्रधान यशपाल कटोच बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वार्ड सदस्य सुरजीत शर्मा, शिल्पा कश्यप, उषा कटोच, सुषमा चौहान और निशा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। बच्चों ने कविता, भाषण और नाटी की प्रस्तुतियां दीं। जिला कुल्लू के कलाकार पीसी डोगरा ने अपने गीतों से बच्चों, बुजुर्ग, महिलाओं और युवाओं को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में गांव के युवा जो पुलिस विभाग, फौज, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है, उनको सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान विक्की ठाकुर और सचिव संतोष शर्मा ने कहा की गांव में पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया गया है। इधर, ज्यूरी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ कार्य निष्पादन वाले विद्यालय श्रेणी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। रामपुर के एसडीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, मुनिश बहाली पंचायत के बरकल गांव में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवक मंडल बरकल मतैना ने किया। दीप कुमार और जय सिंह डोगरा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति रहे। सभी ने मिलकर देश के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में लोगों ने तिरंगे की आन,बान और शान को बनाए रखने का संकल्प लिया। युवक मंडल प्रधान अजय कुमार, सचिव बुद्धि सिंह, हरदयाल पाठक, महिला मंडल प्रधान विजयलक्ष्मी, सचिव पुष्पा देवी, दोनों मंडलों के सदस्य और गांव के बुजुर्गों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

नित्थर में गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। संवाद

नित्थर में गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed