{"_id":"696b89c4632f10407a09433c","slug":"republic-day-celebrations-will-be-held-at-kaza-school-grounds-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-152435-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: काजा स्कूल के मैदान में मनाया जाएगा गणतंत्र समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: काजा स्कूल के मैदान में मनाया जाएगा गणतंत्र समारोह
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर ली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/काजा (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल काजा के मैदान में किया जाएगा। काजा की अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की।उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य अतिथि की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। परेड का निरीक्षण करने के बाद पुलिस बल की ओर से मार्च पास्ट की सलामी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मार्च पास्ट सलामी के बाद मुख्य अतिथि की ओर से संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होेंने सभी विभागों के अधिकारियों को समारोह के सफल आयोजन के लिए उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।