फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   republic day celeberation

Rampur Bushahar News: आईटीबीपी मैदान रिकांगपिओ में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Sat, 27 Jan 2024 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पंचायतीराज मंत्री ने नवाजा
विज्ञापन


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर कलाकारों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के आईटीबीपी मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर नवनीत सैणी ने किया। परेड में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, हिमाचल पुलिस पुरुष व महिला, गृहरक्षा पुरुष व महिला, गृह रक्षा बैंड, एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों ने भाग लिया।

मुख्यातिथि का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। मंत्री ने देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने उन सभी शहीद जवानों को नमन किया, जिन्होंने देश की रक्षा, एकता व अखंडता को अक्षुण बनाए रखने के लिए कुर्बानियां दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल सरकार जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के प्रति वचनबद्ध है। जनजातीय लोगों के कल्याण तथा उत्थान के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत 857 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत केंद्रीय योजनाओं में 335 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। पहली बार बागवानों से सेब किलो के हिसाब से खरीदा गया। इस वर्ष से यूनिवर्सल कार्टन को भी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि बागवानों को उचित दाम मिल सके। 1292 करोड़ रुपये की एचपी शिवा परियोजना के पहले चरण के लिए लगभग 400 क्लस्टर में 6 हजार हेक्टेयर भूमि पर बगीचे बनाए जाएंगे। इससे 15 हजार किसान-बागवानों को लाभ होगा। समारोह में पारंपरिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें शेशेरिंग नागस एक्स जोन क्लब पांगी ने लोक नृत्य, डाइट रिकांगपिओ ने पहाड़ी नाटी, आईटीआई रिकांगपिओ ने पहाड़ी नाटी, महिला मंडल कोठी ने लोकनृत्य, होमगार्ड के जवानों ने बैंड डिस्पले और मूल प्रवाह नेपाली एकता समाज के कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


बॉक्स

ये हुए सम्मानित

मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस विभाग के एसडीपीओ नरेश शर्मा, जगदीश ठाकुर, हेड कांस्टेबल अनुपमा नेगी, कांस्टेबल अभय, नकुल कश्यप, प्लाटून कमांडर जयराज, बोद्ध राज, जगजीवन राम, होमगार्ड सीस पाल, अग्निशमन विभाग से फायरमैन सुंदर लाल, योगेश कुमार, चिकित्सा विभाग से डॉ. भारतेंदु नागेश, राज कुमार, आईटीबीपी के जवान लेखराज, सुरेश हायंकी, चंद्र सिंह, बलकर चंद, सुरेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, इंद्र सिंह, हर्षवर्धन, धर्मेंद्र राजबार, प्रदीप सिंह, पंकज कुमार, उबेल विशाल, हरिनाथ रेडी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार, रमन बोरा, नेमपाल, मोहम्मद उसमान, विपिन कुमार, नसोदर टिरकी, बलबीर को सम्मानित किया गया। खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर संजीव कुमार, देवांश बिष्ट, धीरज, तहसीलदार राजेश नेगी को राजस्व अदालत में सराहनीय कार्य के लिए, ई-डिस्ट्रीक मेनेजर शबनम नेगी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद ठाकुर, सतीश कुमार, जितेंद्र वर्मा, विशेष चौधरी और अक्षय को सम्मानित किया गया। प्रदेश के प्रथम जनजातीय साहित्य सह भ्रमण महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला लोक संपर्क एवं जिला भाषा अधिकारी ममता नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी मेजर शशांक गुप्ता को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने परेड कमांडर एएसआई नवनीत सैणी, प्लाटून कमांडर आईटीबीपी एएसआई प्रेम कुमार, प्लाटून कमांडर हिमाचल प्रदेश पुलिस एएसआई लायक राम, प्लाटून कमांडर हिमाचल प्रदेश महिला पुलिस एएसआई भजना देवी, होमगार्ड पुरुष के प्लाटून कमांडर दीपक कुमार, होमगार्ड महिला जय कांता, एनसीसी अजय गुप्ता, एनएसएस अतुल कुमार और होमगार्ड बैंड मास्टर जगजीवन राम को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल मौजूद रहे। जिले के पूह विकास खंड के मिनी सचिवालय पूह में भी नायब तहसीलदार तेनजिन डोलमा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed