{"_id":"5ec2a72c8ebc3e90571a3dc1","slug":"report-of-woman-who-reached-bhavnagar-from-gurugram-is-negative-rampur-hp-news-sml3332727194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम से भावानगर पहुंची महिला की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम से भावानगर पहुंची महिला की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के भावानगर सीएचसी से आईजीएमसी शिमला भेजे गए सात सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई है।
इन सैंपलों में गुरुग्राम से भावानगर पहुंची महिला की रिपोर्ट को लेकर लोगों को ज्यादा चिंता सता रही थी, लेकिन महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। यह महिला 10 मई को गुरुग्राम से भावानगर में पहुंची, लेकिन अचानक तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे रविवार को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया और सैंपल लेने के बाद आईजीएससी शिमला भेजा, जहां से रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भावानगर के विभिन्न क्षेत्र में होम क्वारंटीन किए गए अन्य छह लोगों के सैंपल भी भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
खंड चिकित्सा अधिकारी भावानगर डॉ. ब्रह्मजीत ने बताया कि संदिग्ध महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य छह रिपोर्ट भी निगेटिव आने से राहत मिली है। उन्होंने लोगों से सरकार और स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी का पालन करने की अपील की है।