{"_id":"65e1cf901085c582670bf0f9","slug":"repair-of-road-in-public-demand-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-112907-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नौणी-तिरमीधार सड़क 20 लाख से होगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नौणी-तिरमीधार सड़क 20 लाख से होगी चकाचक
विज्ञापन
सड़क पक्की होने से चार पंचायतों के हजारों ग्रामीण होंगे लाभान्वित
मंत्री विक्रमादित्य सिंह का ग्रामीणों ने जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निरमंड विकास खंड के तहत नौणी-तिरमीधार सड़क को जल्द पक्का किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 20 लाख की राशि जारी की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरमंड के सोशल मीडिया सचिव मदन लाल शास्त्री ने यह बात कही।
सड़क की दशा सुधारने के लिए जारी राशि के लिए ग्रामीणों ने मंत्री का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि सड़क के पक्का होने से चार पंचायतों के करीब तीन हजार लोग लाभान्वित होंगे। शास्त्री ने कहा कि घाटू-शिल्ली की प्रधान कमलेश कुमारी, उपप्रधान नाथू राम, प्रधान ग्राम पंचायत राहणु तेजस्वी कश्यप, पूर्व प्रधान जगदीश चंद, जोन कांग्रेस कमेटी राहणु के महासचिव, बेली राम और राम लाल भारती ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा की अगुवाई में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से अर्सू दौरे के दौरान यह मांग की थी। उम्मीद जताई है कि शीघ्र इस मार्ग से रामपुर से उरटू बस सेवा की आवाजाही लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शुरू करेंगे।