फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Religious ritual, Kinnaur, Sangla

Rampur Bushahar News: करोड़ों की लागत से बने श्री काली नाग बरी मंदिर की हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 26 Nov 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिले भर से पहुंचे 2500 लोग बने धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी
विज्ञापन

तीन देवी देवताओं की अगुवाई में 12:30 बजे से शाम छह बजे तक चला प्रतिष्ठा कार्यक्रम
रात भर ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के निचार उपमंडल के तहत आने वाले देवता श्री काली नाग जी बरी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से हुई। नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तीन देवी देवताओं की अगुवाई में हुई। मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। गौर हो कि देवता श्री काली नाग जी बरी मंदिर का निर्माण करोड़ों की लागत से हुआ है। मंगलवार को स्थानीय देवता श्री काली नाग जी बरी, देवी माता तरांडा और लक्ष्मी नारायण देवता साहिब किन्नू की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान हुआ। प्राण प्रतिष्ठा में जिले भर के करीब 2500 लोग शामिल हुए। धार्मिक अनुष्ठान में जाइयां सहित देवलू भी शामिल रहे। दोपहर 12:30 बजे से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हुआ और शाम छह बजे तक पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर धार्मिक अनुष्ठान चलता रहा। 18 से 25 नवंबर तक मंदिर में चंडी पाठ का आयोजन भी हुआ। मंगलवार रात भर मंदिर में नाटियों का खूब दौर चला। भंडारे का आयोजन मंदिर कमेटी की ओर से किया गया। आज और कल मंदिर में दो दिनों तक नाटियों का खूब दौर चलेगा। देवता श्री काली नाग विकास कमेटी बरी का धार्मिक अनुष्ठान में काफी सहयोग रहा। देवता श्रीकाली नाग के मोतमीन चंद्र लाल जिंटू, मंदिर कमेटी अध्यक्ष उदेव सिंह कालया, शुचारी नरेंद्र चारस, माथस सुर्य प्रकाश नेगी, पुजारी लक्ष्मण नेगी, माली सिंह राम नेगी, भंडारी अजय नेगी, प्राणयस आशीष मेहता, पूर्व प्रधान बरी पंचायत योगराज नेगी ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया गया। दूर दूर से हजारों लोग पहुंचे और विशेष रूप से जाइयां पहुंची। हजारों लोग धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बने। आगामी दो दिनों तक मंदिर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर हजारों लोग झूमेंगे। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर ग्रामीण थिरकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed