फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Religious event, Rampur Bushahr, Religious ritual, Shimla

Rampur Bushahar News: आज एक माह के स्वर्ग प्रवास से लौटेंगे देवी-देवता

Tue, 11 Feb 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Religious event, Rampur Bushahr, Religious ritual, Shimla
स्वर्ग प्रवास आगमन से पूर्व रामपुर के डंसा स्थित परशुराम मंदिर में सफाई अभियान चलाती महिलाएं। स
अपने गूर के माध्यम से वर्षभर का अच्छा-बुरा फलादेश सुनाएंगे देवी-देवता
विज्ञापन


मंदिरों के खुलेंगे कपाट, धार्मिक कार्य होंगे शुरू

अपने आराध्य देवताओं के आगमन की तैयारियों में जुटे ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा/रामपुर बुशहर। फाल्गुन संक्रांति यानी बुधवार को एक माह के स्वर्ग प्रवास से सभी देवी-देवता लौट आएंगे और अपने-अपने देवालयों में प्रवेश करेंगे। देवी-देवता अपने गूर के माध्यम से वर्षभर का अच्छा-बुरा फलादेश सुनाएंगे। ग्रामीण अपने आराध्य देवताओं के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप हर साल देवी-देवता इंद्र देव की सभा में भाग लेने के लिए मकर संक्रांति के दिन अपने मंदिरों से प्रस्थान करते हैं। कुल्लू और बुशहर रियासत के कुछ देवी-देवता एक सप्ताह और 15 दिन के भीतर ही देवालयों में प्रवेश करते हैं, लेकिन अधिकांश देवी-देवता फाल्गुन संक्रांति को ही मंदिरों में प्रवेश करते हैं। दशकों से देवताओं के देवालय में प्रवेश करते ही धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। देवताओं के गूर सालभर के लिए अच्छी-बुरी भविष्यवाणी करते हैं और ग्रामीण फलादेश सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं। आज से मंदिरों के बंद कपाट खुलते ही धार्मिक कार्यों पर लगी अघोषित रोक स्वत: हट जाएगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू हो जाएगी। परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी, महासचिव जीएल डमालू, उप प्रधान गौरी दत्त नेगी, कोषाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा, जानकी दास, सुरंजन ठाकुर, रूप दास, केदार ठाकुर और आरएन भारद्वाज ने कहा कि देवता साहिब के स्वर्ग प्रवास से लौटने का दशोटी के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल मनगांवण को हजारों की संख्या में लोग देवता साहिब से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए पहुंचेगे। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भोग और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


डंसा मंदिर में ईष्ट के आगमन की खुशी में चलाया सफाई अभियान

परशुराम मंदिर डंसा में देवता साहिब दमुख के स्वर्ग प्रवास से पूर्व महिला मंडल डंसा, पनोली और जगुणी की महिलाओं ने मंगलवार को मंदिर परिसर और आसपास अभियान चलाया। जगुणी महिला मंडल जगुणी से मंदिर की तरफ गुजरने वाले रास्ते को संवारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed