फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Relatives of drowned kids in Sutlaj kept waiting for their loved ones in Khaneri

लाडलों की इंतजार में पथराई आंखे

Sat, 12 Mar 2022 12:41 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र सिंह बोज्ञाटो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। खनेरी के नजदीक सतलुज नदी में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्र अंशुल मंजटू गांव थेडा बाल्टीदार तकलेच निवासी और मानव शर्मा गांव हरी कुफरी डाकघर पांगणा जिला मंडी निवासी का सतलुज में डूबने के बाद शुक्रवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
लापता लड़कों का तलाश करने के लिए ज्यूरी से आई एनडीआएफ की गोताखोरों की टीम ने सुबह से सर्च अभियान शुरू कर दिया था , लेकिन देर शाम तक उन्हें कोई सुराग न मिलने से खाली हाथ वापस आना पड़ा।
विज्ञापन

दोनों छात्रों के परिवार और रिश्तेदार वीरवार देर शाम से लेकर शुक्रवार सुबह से देर शाम तक सतलुज के किनारे घटनास्थल पर तलाश करते रहे, उन्हें उम्मीद थी कि एनडीआएफ के गोताखोर उनके लाडलों को तलाश कर लेंगे। इस इंतजार में परिवार के सदस्यों का आंखें पथरा गई। वहीं प्रशासन ने अंधेरा होने पर इस सर्च अभियान को रोक दिया है अब शनिवार सुबह से दुबारा दोनों छात्रों की तलाश शुरू करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खनेरी के नजदीक वीरवार शाम स्कूल में पढ़ने वाले दो लड़के अपने अन्य साथियों के साथ नदी किनारे खेलने गए हुए थे। इसी बीच अन्य बच्चों से अलग होकर दोनों सतलुज नदी में नहाने उतर गए, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के चलते वे अपना संतुलन नही बना पाए और बह गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे रामपुर क्षेत्र में माहौल गमगीन बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर क्षेत्र के लोग उनके परिवारों के साथ तलाश करने में जुटे रहे, लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया ।
ज्यूरी से आए थे स्पेशल गोताखोर
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि जैसे ही दोनों लड़कों केे डूबने की सूचना मिली ज्यूरी से एनडीआरएफ के जवानों, होमगार्ड और पुलिस की टीम को देर रात तक सर्च करने के लिए घटना स्थल पर भेज दिया था। एनडीआरएफ की टीम सुबह से लेकर शाम तक सर्च करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली । उन्होंने कहा कि अंधेरे होने के बाद सर्च अभियान को अभी बंद कर दिया है। अब शनिवार सुबह से एक बार फिर से सतलुज में दोनों की तलाश की जाएगी।

क्या कहना है डीएसपी का
उधर, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि वीरवार से लेकर शुक्रवार देर शाम तक पुलिस ,होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीम ने तलाश की, लेेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि गोताखोरों की प्रयासों के बाद भी दो लड़के नहीं मिले । पुलिस दोनों की तलाश का जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed