फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rehli Mela Khaneti inaugurated; thrilling volleyball matches held on the first day

Rampur Bushahar News: रेहली मेला खनेटी का शुभारंभ, पहले दिन हुए वॉलीबाल के रोमांचक मुकाबले

Tue, 21 Jul 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rehli Mela Khaneti inaugurated; thrilling volleyball matches held on the first day
खनेटी के रेहली मेले में वालीबाल प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी। संवाद
कोटखाई(रोहड़ू)। जिला स्तरीय रेहली मेला खनेटी का शुभारंभ हो गया है। यह मेला बुधवार तक चलेगा। मेले का प्रमुख आकर्षण वॉलीबाल प्रतियोगिता है। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 17 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। दर्शकों ने इनका भरपूर आनंद लिया। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत कर रहे हैं। मेले का समापन बुधवार को एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायक सुरेश शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। लोक गायिका गीता भारद्वाज और लोकप्रिय हास्य कलाकार चवारू छोकरा भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। रेहली मेला खनेटी का आयोजन पिछले कई वर्षों से मां देवी नंदन प्रबंधन समिति, 700 खनेटी की ओर से किया जा रहा है। इस वर्ष मेले को जिला स्तरीय दर्जा मिला है। इसके बाद पहली बार इसका आयोजन पहले से अधिक व्यापक और भव्य स्वरूप में हो रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से मेले में अधिक संख्या में पहुंचकर इसकी गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed