फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Register an FIR on the scam of drinking water supply through tankers: Ajay

Rampur Bushahar News: डिसवानी गांव से लौटे देवता, शांतड़ी अनुष्ठान संपन्न

Thu, 02 Jan 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
तलवारें लहराकर खूंदों ने किया नृत्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। तहसील चिड़गांव के डिसवानी गांव के दाखूल मंदिर में तीसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान शांतड़ी संपन्न हो गया है। उच्छड़-पाछड़ की रस्म के बाद अनुष्ठान का समापन हुआ। इसके बाद भोज का आयोजन किया गया। बतौर मेहमान पहुंचे तीन देवता पालकी पर सवार होकर लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर लौट गए। दोपहर करीब दो बजे से प्रस्थान शुरू हुआ। इस दौरान खूंद तलवारें लहराते हुए नाचते-गाते रहे।
अनुष्ठान से देवता गुडारू छुपाड़ी वापस अपने मंदिर लौट गए। देवता शिकडू महाराज और देवता गुडारू थली साथ लगते गवास गांव में मेहमानवाजी के लिए रवाना हुए। उनके एक दिन बाद लौटने की संभावना है।
विज्ञापन

शांतड़ी अनुष्ठान का मुख्य आकर्षण हथियारों से लैस देवलुओं का पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर नृत्य रहा। आयोजक कमेटी के सभी सदस्यों ने वीरवार दोपहर बाद मेहमान खूंदों को पारंपरिक रूप से विदा किया। देवता डिस्वानी दारखुल गुडारू महाराज मंदिर के मोतमीन रविंद्र रिठवाण ने कहा कि शांद महायज्ञ के बाद शांतड़ी अनुष्ठान का आयोजन करने से पहले वाले बडे़ महायज्ञ को फलीभूत माना जाता है। इसलिए शांतड़ी का आयोजन क्षेत्र की सुख-शांति के लिए किया गया। उन्होंने अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए प्रबंधक कमेटी और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन, पुलिस विभाग व अन्य विभागों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed