{"_id":"6981fcf0913d23cdbc0e2309","slug":"red-bull-punan-won-the-delath-cricket-cup-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153476-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रेड बुल पुनन ने जीता देलठ क्रिकेट कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रेड बुल पुनन ने जीता देलठ क्रिकेट कप
विज्ञापन
देलठ में रेड बुल पुनन की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन। संवाद
विजेता टीम एक लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित
नितिश खिमटा चुने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के देलठ में आयोजित ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूर्व में रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर शशि भूषण श्याम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। युवक मंडल के सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
11 दिवसीय प्रतियोगिता में 48 टीमों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला रेड बुल पुनन और रॉयल बॉय चेबड़ी के बीच खेला गया। रॉयल बॉय चेबड़ी ने आठ ओवरों में 10 विकेट गंवाकर 56 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए रेड बुल पुनन ने चार ओवर में दाे विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच हैपी को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज नीतीश खिमटा चुने गए। मुख्यातिथि ने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कमेटी को 21 हजार की प्रोत्साहन राशि भेंट की। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को एक लाख और ट्रॉफी से नवाजा। उपविजेता टीम को 50 हजार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर गौरव ठाकुर, निशा भगेट, टेकचंद राजटा, गुड्डी भारती, हिमना देवी, मस्तराम राणा, मोहनलाल, अशोक कुमार, अजय कुमार, हैपी कुमार, तरुण कुमार और महेश कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।