{"_id":"678fa427d5a9fc60570d905b","slug":"red-bull-punan-won-cricket-title-in-delhi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-128628-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देलठ में रेड बुल पुनन ने जीता क्रिकेट खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देलठ में रेड बुल पुनन ने जीता क्रिकेट खिताब
विज्ञापन
देलठ में रेड बुल पुनन ने जीता क्रिकेट खिताब
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 55,555 रुपये की राशि से नवाजा
पिंटू चुने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, खिताबी मुकाबले में पिंटू ने खेली 93 रन की पारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के देलठ में युवक मंडल देलठ ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। रेड बुल पुनन की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रेड बुल पुनन और वाईएससी पनेल के मध्य खेला गया। पुनन ने पहले खेलते हए निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 124 रन बनाए। इसमें पिंटू ने शानदार 93 रन की पारी खेली। जवाबी पारी खेलने उतरी पनेल की टीम 5 विकेट खोकर 93 रन पर ही ढेर हो गई और पुनन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। युवक मंडल देलठ के अध्यक्ष अक्षित कुमार ने कहा कि ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूर-दूर से पहुंची 50 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं, नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सनशाइन ग्रुप एंड कंपनी के अध्यक्ष सुनील कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। हिमना जोशी पंचायत समिति सदस्य देलठ, करांगला पंचायत के पूर्व प्रधान मोहन लाल और सेवानिवृत्त एएसआई दौलत डोगरा विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता टीम रेड बुल पुनन को 55,555 रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम वाईएससी पनेल को 27, 777 रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर पिंटू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया और खिताबी मुकाबले में मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। मुख्यातिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि युवाओं का रूझान खेलों की ओर बढ़े और फिट रहें। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इससे पूर्व आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।