फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   reapairing of road

Rampur Bushahar News: 12.97 करोड़ से आरामदायक होगा राणाबाग-कांडीबाग-बालू का सफर

Wed, 20 Dec 2023 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
रघुपुर घाटी के लोगों को मिलेगी राहत, 13 किमी लंबी सड़क की होगी टारिंग
विज्ञापन

सड़क में लगेंगे डंगे और क्रैश बैरियर
नाबार्ड के तहत मिली मंजूरी, अप्रैल-2024 से शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुर घाटी के लोगों की एक दशक पुरानी मांग पर नाबार्ड ने मुहर लगा दी है। करीब 13 किलोमीटर लंबी राणाबाग-कांडीबाग-बालू सड़क अब पक्की होने जा रही है। रघुपुर की चार और मंडी जिला की दो पंचायतों की जनता का सफर अब आरामदायक होगा। नाबार्ड ने 12.97 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी दे दी है। बागवानी और नगदी फसलों के लिए प्रसिद्ध इलाके के किसान-बागवानों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी। 12.97 करोड़ की राशि स्वीकृत होने से अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्ष 2024 में अप्रैल से सड़क की टारिंग का काम आरंभ हो जाएगा। उपरोक्त राशि से राणाबाग से लेकर कांडीबाग और बालू तक टारिंग के साथ सड़क की सोलिंग, खराब जगहों पर डंगों का निर्माण, क्रैश बैरियर और निकासी नालियाें के निर्माण के साथ तंग जगहों को चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के पास भी राशि की मंजूरी मिल चुकी है और अब टेंडर लगाने की तैयारी चल रही है। एक दशक पूर्व बनी इस सड़क को पक्का करने की मांग घाटीवासी लगातार उठाते आए हैं। यह सड़क जहां देवता खुडीजल धाम को जोड़ेगी, वहीं टकरासी, करशैईगाड़, फनौटी और लगौटी पंचायतों की करीब 10,000 आबादी को लाभान्वित करेगी। इसके साथ कुल्लू के सीमांत लगती बहलीधार और बगड़ाथाच पंचायतों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। नाबार्ड से मिली मंजूरी से रघुपुर घाटी के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय विधायक लाेकेंद्र कुमार ने कहा कि रघुपुर क्षेत्र की जनता का सपना पूरा हुआ है।


नाबार्ड के तहत राणाबाग-कांडीबाग-बालू सड़क के लिए 12.97 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। विभाग अब जल्द ही टेंडर करवाने जा रहा है। अप्रैल में निर्माण शुरू किया जाएगा। -ज्ञान भारती, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed